Wednesday, February 25, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेश मंदसौरमौत को छूकर निकला मासूम सीसीटीवी में कैद हुआ दिल दहला देने वाला मंजर, वीडियो देख थम जाएंगी सांसें

मौत को छूकर निकला मासूम सीसीटीवी में कैद हुआ दिल दहला देने वाला मंजर, वीडियो देख थम जाएंगी सांसें

Post Media
News Logo
PeptechTime
25 फ़रवरी 2026, 07:03 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

मंदसौर, ललित शंकर धाकड़ । मध्यप्रदेश के मंदसौर जिला के पिपलिया मंडी स्थित महावीर गंज क्षेत्र में एक बड़ा हादसा टल गया। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है।


जानकारी के अनुसार, एक स्कूटी पर सवार बच्चा अचानक संतुलन बिगड़ने से चलती स्कूटी से नीचे गिर पड़ा। उसी समय सड़क से एक पिकअप वाहन गुजर रहा था। कुछ ही सेकंड की देरी या जरा-सी लापरवाही बड़ा हादसा बन सकती थी, लेकिन सौभाग्य से बच्चा वाहन की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया।


घटना के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को संभाला। बताया जा रहा है कि बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। वहीं, लोगों ने दोपहिया वाहनों पर बच्चों की सुरक्षा को लेकर विशेष सावधानी बरतने और नियमों का पालन करने की अपील की है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)