Monday, March 9, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछिंदवाड़ाचैंपियंस ट्रॉफी में भारत की ऐतिहासिक जीत, छिंदवाड़ा में युवाओं का जश्न

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की ऐतिहासिक जीत, छिंदवाड़ा में युवाओं का जश्न

Post Media
News Logo
PeptechTime
9 मार्च 2026, 06:33 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छिंदवाड़ा, जीशान अंसारी। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूज़ीलैंड को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश के साथ-साथ छिंदवाड़ा में भी जश्न का माहौल देखने को मिला।


फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 255 रन बनाए। भारत की ओर से संजू सैमसन ने शानदार 89 रनों की पारी खेलते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। इसके बाद गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके, जिसके चलते न्यूज़ीलैंड की पूरी टीम 159 रन पर सिमट गई। भारत ने यह मुकाबला 96 रनों से जीतकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया।


भारत की जीत के साथ ही छिंदवाड़ा शहर में क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह देखते ही बना। जैसे ही जीत की खबर आई, वैसे ही शहर के प्रमुख चौराहों और बाजारों में युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। ढोल-नगाड़ों की धुन पर युवाओं ने जमकर नृत्य किया और आतिशबाजी कर टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाया।


हाथों में तिरंगा लिए युवाओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाए। देर रात तक शहर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और बधाई देकर इस ऐतिहासिक जीत की खुशी साझा की।


भारत की इस शानदार जीत ने पूरे देश के साथ-साथ छिंदवाड़ा में भी गर्व और उत्साह का माहौल बना दिया।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)