इंदौर पुलिस कमिश्नर सहित 4 अफसरों को राष्ट्रपति पदक, 17 को सराहनीय सेवा पदक

Advertisement
भोपाल | 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर केंद्र सरकार ने पुलिस, फायर, होमगार्ड व अन्य सेवाओं के लिए पदकों की घोषणा कर दी है। इस वर्ष मध्य प्रदेश पुलिस के लिए यह अवसर खास रहा है। गृह मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक सूची के अनुसार राज्य के 21 अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक (PSM) और सराहनीय सेवा पदक (MSM) से सम्मानित किया जाएगा।
राज्यवार आंकड़ों के मुताबिक मध्य प्रदेश के 4 अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक फॉर डिस्टिंग्विश्ड सर्विस और 17 अधिकारियों-कर्मचारियों को मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस प्रदान किया जाएगा।
राष्ट्रपति पदक पाने वाले अधिकारी (PSM)
संतोष कुमार सिंह – पुलिस आयुक्त
मिथिलेश कुमार शुक्ला – पुलिस महानिरीक्षक
अवधेश कुमार गोस्वामी – उप पुलिस महानिरीक्षक
शिव कुमार पटेल – निरीक्षक
सराहनीय सेवा पदक (MSM) प्राप्त करने वाले अधिकारी
कृष्णावेणी देशावतु – आईजी
मनोज कुमार राय – एसपी
गितेश कुमार गर्ग – एसपी
दुर्गेश कुमार राठौर – एसपी
प्रवीण सिंह – इंस्पेक्टर
राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता – इंस्पेक्टर
निधि श्रीवास्तव – इंस्पेक्टर
संजय सिंह ठाकुर – डीएसपी
शफाली टकलकर – इंस्पेक्टर
श्रीराम मिश्रा – हेड कॉन्स्टेबल
सुशील कुमार चौबे – कांस्टेबल
प्रेम किशोर व्यास – सब इंस्पेक्टर
उमराव प्रसाद जाटव – सब इंस्पेक्टर
महेंद्र सिंह नेगी – एएसआई
संतोष मेहरा – एएसआई
रविंद्र मिश्रा – कांस्टेबल
राजू गुराने – इंस्पेक्टर
इन पदकों के माध्यम से राज्य पुलिस के अनुशासन, कार्यक्षमता और निरंतर उत्कृष्ट सेवा को सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित किया जाएगा।
