सतना, अंबिका केशरी। सतना जिले का पीएमश्री उत्कृष्ट डिग्री कॉलेज फिर खराब परिणाम के चलते सुर्खियों में है। परीक्षा परिणामों में बड़ी संख्या में छात्रों को मात्र 1, 2 या 3 अंकों से अनुत्तीर्ण घोषित किए जाने के विरोध में बुधवार को एसोसिएशन ऑफ स्टूडेंट्स फ़ॉर अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स (एएसएपी) छात्रसंघ ने आंदोलन करते हुए कॉलेज प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। छात्रसंघ प्रतिनिधियों ने कहा कि यह मामला सीधे छात्रों के शैक्षिक भविष्य से जुड़ा है और इसमें तत्काल समन्वय व सुधार की आवश्यकता है। छात्रसंघ का आरोप है कि सैकड़ों ऐसे विद्यार्थी हैं जो बहुत कम अंकों के अंतर से फेल दिखाए गए हैं, जबकि उन्होंने आगे की पढ़ाई के लिए अन्य संस्थानों में प्रवेश भी ले लिया है। यदि उनके परिणाम में शीघ्र संशोधन नहीं किया गया तो उनका पूरा शैक्षणिक वर्ष प्रभावित हो सकता है। संगठन का आरोप है कि मूल्यांकन में गड़बड़ी की गई है। प्रथम वर्ष की पूरक परीक्षा में कुछ छात्रों को उन्हीं अंकों के साथ दोबारा पूरक घोषित कर दिया गया, जिससे कॉपी जांच प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं हाल ही में घोषित पूरक परीक्षा परिणामों में फाउंडेशन विषय में असामान्य रूप से अधिक छात्रों के फेल होने पर भी छात्रसंघ ने चिंता जताई है। छात्र नेताओं ने प्रशासन से मांग की है कि छात्रहित को सर्वोपरि रखते हुए ग्रेस मार्क्स देकर ऐसे विद्यार्थियों को तत्काल राहत दी जाए तथा अंकपत्रों और परिणामों का त्वरित संशोधन किया जाए। खराब परिणाम आने के बाद से तमाम छात्रों में आक्रोश है। बुधवार को सैकड़ों छात्र प्रदर्शन करने प्राचार्य चेम्बर पर पहुंच गए। इसी दौरान प्रदर्शन में शामिल एक छात्रा अचानक बेहोश हो गई। आनन फानन में उसे प्रारंभिक इलाज दिया गया। वहीं इस मामले में प्राचार्य का कहना है कि यह आंदोलन कर नम्बर बढ़वाना चाहते हैं, शासन के नियम हैं और प्रक्रिया है उसका पालन नहीं करते।
कुछ नम्बर के अंतर से सैकड़ों विद्यार्थी फेल...!
00:00/02:41

Piyush Awasthi
16 सितंबर 2026, 08:45 pm IST
Piyush Awasthi16 सितंबर 2026, 08:45 pm IST
Latest News

भस्म आरती: बाबा महाकाल का राजाधिराज स्वरूप में भव्य शृंगार, चंद्रमा, त्रिपुंड और त्रिशूल से सजाया गया

बर्थडे वीक को यादगार बनाने के लिए निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को दिया क्रेडिट, शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

एशियन गेम्स: मणिपुर सीएम खेमचंद सिंह ने वुशु में सिल्वर जीतने वाली रोशिबिना देवी को दी बधाई

25 सितंबर का पंचांग: धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति के लिए करें अनंत चतुर्दशी का व्रत, तड़के 3:23 से 5:00 बजे तक रहेगा अमृतकाल

मानसी जोशी रॉय ने बताया क्यों बंद किया था बप्पा का स्वागत?

बर्थ टूरिज्म पर अमेरिका का एक्शन, वीजा पाबंदी और फ्रॉड रिपोर्ट करने के लिए नया पोर्टल लॉन्च

अमेरिका ने जी20 के लिए पुतिन को भेजा न्योता, ट्रंप से मुलाकात की अटकलें तेज

एशियन गेम्स: रोशिबिना देवी ने वुशु में देश को दिलाया सिल्वर मेडल

जॉइंट बेस एंड्रयूज पर दिखी अमेरिका-चीन कूटनीति की झलक, ट्रंप ने शी जिनपिंग का किया भव्य स्वागत




