Wednesday, February 25, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछिंदवाड़ाछिंदवाड़ा में भारी बवाल! युवती को धमकी देने के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस प्रशासन के खिलाफ कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल

छिंदवाड़ा में भारी बवाल! युवती को धमकी देने के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस प्रशासन के खिलाफ कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल

Post Media
News Logo
PeptechTime
25 फ़रवरी 2026, 07:12 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छिंदवाड़ा, जीशान अंसारी । हिंदूवादी संगठन के समर्थन को लेकर एक युवती को जान से मारने की धमकी दिए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। आरोप है कि कुछ युवकों ने फोन कॉल के जरिए युवती से आपत्तिजनक व धमकी भरी भाषा में बात की। कॉल के दौरान आरोपियों ने खुद को “पठान” बताते हुए अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया।



मामले की ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आने के बाद हिंदूवादी संगठनों में भारी आक्रोश फैल गया। देर रात सैकड़ों कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और थाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो छिंदवाड़ा बंद का आह्वान किया जाएगा।



पुलिस के अनुसार, इस मामले में चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जांच की जा रही है। वहीं सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)