बैतूल,सुरेन्द्र बावने। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के चिचोली में कांग्रेस कमेटी द्वारा नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष यादव का भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने फूलों की वर्षा, पटाखे और मिठाई बांटकर उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
दरअसल, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बैतूल जिले के सभी दस ब्लॉकों में नए ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा की गई है। जिला अध्यक्ष निलय डागा की सहमति से चिचोली ब्लॉक अध्यक्ष पद पर पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सुभाष यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
चिचोली पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनपद पंचायत परिसर में उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सुभाष यादव ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी नई पारी की शुरुआत की।
सुभाष यादव (नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष):
कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को साथ लेकर हर बूथ पर पार्टी को मजबूत करेंगे और संगठन को आगे बढ़ाएंगे।
वरिष्ठ नेता राजेंद्र जायसवाल ने कहा कि इस बार कांग्रेस ने संघर्षशील युवाओं को बड़ी जिम्मेदारी दी है, जिससे पार्टी को मजबूती मिलेगी कार्यक्रम में नरेंद्र आर्य, अनिल भुसारी, राहुल पटेल, राजेश साहू, रूपेश आर्य, रोहित आर्य सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।



