दमोह,राजेंद्र तिवारी। दमोह जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां घर में सो रही एक महिला पर अज्ञात लोगों ने खौलता पानी डाल दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।


मामला बटियागढ़ थाना क्षेत्र की खीर बन चौकी अंतर्गत गूगरा गांव का है। जानकारी के अनुसार, सूरज बाई आदिवासी उम्र करीब 42 वर्ष अपने घर में सो रही थी, तभी अज्ञात हमलावरों ने उस पर खौलता पानी डाल दिया।


इस हमले में महिला गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद परिजनों ने तुरंत उसे इलाज के लिए बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल दमोह रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हमलावरों का पता नहीं चल सका है।


पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और घटना के पीछे की वजह जानने का प्रयास कर रही है। इलाके में इस वारदात के बाद से भय का माहौल बना हुआ है।