Wednesday, February 25, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशग्वालियरग्वालियर में शुरू हुई 84वीं अखिल भारतीय सिंधिया स्वर्ण कप हॉकी प्रतियोगिता में क्या खास है...?

ग्वालियर में शुरू हुई 84वीं अखिल भारतीय सिंधिया स्वर्ण कप हॉकी प्रतियोगिता में क्या खास है...?

Post Media
News Logo
PeptechTime
2 दिसंबर 2025, 10:25 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

ग्वालियर में 84वीं अखिल भारतीय सिंधिया स्वर्ण कप हॉकी प्रतियोगिता की शुरुआत रेलवे हॉकी स्टेडियम में नगर निगम द्वारा रंगीन गुब्बारे छोड़कर की गई। देशभर की कुल 18 टीमें इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भाग ले रही हैं। टीमों को चार पूलों—ए, बी, सी और डी—में बांटा गया है। पूल ए में सीटीसी मुंबई, आर्मी 11 नई दिल्ली, एक्सीलेंस स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ और डीएचए ग्वालियर शामिल हैं, जबकि पूल बी में नवल टाटा जमशेदपुर, महाराष्ट्र 11, झारखंड 11 रांची, सेंट्रल रेलवे मुंबई और नॉर्थ सेंट्रल रेलवे खेल रही हैं। पूल सी में साउथ सेंट्रल रेलवे, नेवी मुंबई, विजय ग्रुप एसीडी, साइ राउरकेला उड़ीसा और एएससीबी जालंधर को रखा गया है। वहीं पूल डी में उत्तर प्रदेश 11 लखनऊ, साई मणिपुर, आरसीएफ और पेट्रोलियम की टीमें मुकाबला करेंगी।

विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा, जबकि उपविजेता टीम को ट्रॉफी और 3 लाख रुपये का इनाम मिलेगा। इसके अलावा दोनों टीमों के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को व्यक्तिगत सम्मान भी प्रदान किया जाएगा। नोडल अधिकारी खेल सत्यपाल सिंह के अनुसार प्रतियोगिता 2 दिसंबर से शुरू होकर 10 दिसंबर तक चलेगी।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)