Wednesday, December 31, 2025

LOGO

BREAKING NEWS
व्यापार समाचारसोने-चांदी के दाम में लगातार दूसरे दिन गिरावट, गोल्ड ₹1,500 और सिल्वर ₹2,896 सस्ता

सोने-चांदी के दाम में लगातार दूसरे दिन गिरावट, गोल्ड ₹1,500 और सिल्वर ₹2,896 सस्ता

Post Media
News Logo
Peptech Time
31 दिसंबर 2025, 11:21 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

साल के आखिरी कारोबारी दिन बुधवार, 31 दिसंबर को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,500 घटकर ₹1,33,099 पर आ गया है। इससे पहले मंगलवार को सोना ₹1,34,599 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था।


वहीं, चांदी की कीमत में भी तेज गिरावट देखने को मिली। एक किलो चांदी का भाव ₹2,896 कम होकर ₹2,29,433 प्रति किलो रह गया। मंगलवार को चांदी ₹2,32,329 प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी। लगातार पांच दिनों तक तेजी के बाद चांदी में मंगलवार को गिरावट आई थी और आज यह गिरावट का दूसरा दिन रहा।


29 दिसंबर को बना था ऑल टाइम हाई

इससे पहले 29 दिसंबर को कारोबार के दौरान सोना ₹1,38,161 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹2,43,483 प्रति किलो तक पहुंच गई थी। ये दोनों धातुओं के अब तक के सबसे ऊंचे यानी ऑल टाइम हाई स्तर थे।


एक साल में रिकॉर्ड तेजी

पिछले एक साल में कीमती धातुओं की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। सोना इस दौरान ₹56,937 यानी करीब 75 प्रतिशत महंगा हुआ है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव ₹76,162 था, जो अब बढ़कर ₹1,33,099 हो गया है।


चांदी में इससे भी ज्यादा तेजी आई है। एक साल में चांदी ₹1,43,416 यानी करीब 167 प्रतिशत महंगी हुई है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत ₹86,017 थी, जो अब बढ़कर ₹2,29,433 प्रति किलो पहुंच गई है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)