Wednesday, February 25, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरगहोई समाज का त्रिदिवसीय गहोई दिवस समारोह संपन्न

गहोई समाज का त्रिदिवसीय गहोई दिवस समारोह संपन्न

Post Media
News Logo
PeptechTime
22 जनवरी 2026, 09:00 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छतरपुर। गहोई समाज द्वारा आयोजित वार्षिक कार्यक्रम गहोई दिवस त्रिदिवसीय भव्य समारोह के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। तीन दिन चले इस आयोजन में समाज के बच्चों, महिलाओं और युवाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक, प्रतियोगितात्मक और सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


कार्यक्रम के दूसरे दिन रंगोली, वाद-विवाद, सुर-संगीत, स्मरण शक्ति, हंसो-हंसाओ, फूलों की ज्वेलरी, नृत्य नायिका और फैंसी ड्रेस सहित पांच प्रमुख प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।


रात्रि में आयोजित सांस्कृतिक निशा में बच्चों और महिलाओं ने नृत्य, नाटक और गायन की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। समापन अवसर पर सभी प्रतियोगियों को शील्ड प्रदान की गईं।


समारोह में विशेष आर्थिक सहयोग देने पर राजकुमारी कमलेश बरसैंया एवं उमेश बरसैंया को शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं मीडिया कार्य के लिए रोहित कटारे लाला को भी सम्मानित किया गया।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)