भोपाल,जीतेंद्र यादव। राजधानी भोपाल में गैस सिलेंडर की किल्लत और बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व कानून मंत्री पीसी शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने सड़क किनारे चाय की दुकान लगाकर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
दरअसल कांग्रेस नेताओं ने एक नाले के पास पाइप लगाकर नाले से निकल रही गैस से चाय बनाने का प्रयास किया। इस दौरान वहां लगाए गए पोस्टर में लिखा था कि “कृपया मोदी जी की सलाह मानें, रसोई गैस के पीछे न भागें, गंदे नाले की गैस का उपयोग करें।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और किल्लत से आम जनता परेशान है, लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। इसी के विरोध में यह अनूठा प्रदर्शन किया गया।

