Tuesday, February 3, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरभारतीय सफाई मजदूर संघ जिला छतरपुर की नई कार्यकारिणी का गठन

भारतीय सफाई मजदूर संघ जिला छतरपुर की नई कार्यकारिणी का गठन

Post Media
News Logo
Peptech Time
31 जनवरी 2026, 07:04 pm IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छतरपुर। भारतीय सफाई मजदूर संघ (सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ) जिला छतरपुर के कार्यालय में आज संगठनात्मक नियुक्तियों का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला संयोजक वीरेंद्र सिगोत द्वारा हेमंत वाल्मीकि को जिला कार्यकारी अध्यक्ष तथा रवि वाल्मीकि को जिला सचिव के पद पर विधिवत नियुक्त किया गया।


नियुक्ति कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री डॉ. राजेंद्र सिंह, स्वास्थ्य समिति नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि बृजेश राय तथा भारतीय सफाई मजदूर संघ के संभाग अध्यक्ष एवं जिला संयोजक वीरेंद्र सिगोत की गरिमामयी उपस्थिति रही।


इस अवसर पर संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें रंजीत सारवान, संजीत सारवान, राजा भारतीय, रवि पथरोल, महेंद्र सारवान, उपदेश डागोर, अमर डागोर, रोहित, संजीत, सत्येंद्र, बृजेश एवं महेंद्र सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे संगठन को और अधिक मजबूत करने, सफाई मजदूरों के अधिकारों की रक्षा करने तथा उनकी समस्याओं के समाधान हेतु सक्रिय भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम का समापन संगठन की एकता और मजबूती के संकल्प के साथ किया गया।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)