मंदसौर, ललित शंकर धाकड़। सावन के दूसरे सोमवार पर जिले में शिवभक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिला। नाहरगढ़ में पहली बार युवाओं ने डाक कांवड़ यात्रा का आयोजन किया, जो नानकिया बाग स्थित श्री हनुमान मंदिर से शुरू हुई। डीजे की धुन, हाथों में कांवड़ और जुबां पर भोलेनाथ के जयकारों के साथ युवा मंदसौर के लिए रवाना हुए। नाहरगढ़ की शिवना महिया से जल लेकर निकली डाक कांवड़ महज एक घंटे 30 मिनट में मंदसौर पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने बाबा पशुपतिनाथ मंदिर में पवित्र जल अर्पित कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और पूरी यात्रा हर-हर महादेव व बोल बम के जयघोष से गूंजती रही। युवाओं ने भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र में अच्छी बारिश, किसानों की खुशहाली और आमजन के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। सावन के दूसरे सोमवार पर मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच नाहरगढ़ की पहली डाक कांवड़ यात्रा आकर्षण का केंद्र रही।
नाहरगढ़ से निकली पहली डाक कांवड़, डेढ़ घंटे में मंदसौर पहुंचकर बाबा पशुपतिनाथ का किया जलाभिषेक
00:00/01:36

Saurabh Shukla
15 अगस्त 2026, 07:12 pm IST
Saurabh Shukla15 अगस्त 2026, 07:12 pm IST
Latest News

पीएम मोदी ने चेस ओलंपियाड में सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर दी भारतीय टीम को बधाई

मेक्सिको की ओर बढ़ रहा तूफान 'पोलो', तेज हवाओं और भारी बारिश का खतरा

एशियन गेम्स 2026: गणेश रत्नम ने बनाई क्वार्टर फाइनल में जगह, साहिल जाधव को हराया

लता मंगेशकर की सुरीली आवाज और सदाबहार गीत लोगों के दिलों में बसे, जयंती पर मुख्यमंत्रियों पर ने किया याद

ईरान पर सैन्य हमले की संभावना से ट्रंप ने नहीं किया इनकार, कहा-युद्ध जल्द खत्म होगा, तेल की कीमतें गिरेंगी

पीएम मोदी ने लता मंगेशकर को जयंती पर किया नमन, बोले- 'संगीत जगत में युग-युगांतर तक स्मरणीय रहेगा उनका योगदान'

एशियन गेम्स 2026: बिना मैदान पर उतरे सेमीफाइनल में पहुंचा पाकिस्तान, बारिश की भेंट चढ़ा हांगकांग के खिलाफ क्वार्टर फाइनल

देशभर में आज से होने वाली 3 दिवसीय बैंक हड़ताल टली:IBA और बैंक यूनियनों की देर रात बैठक में बनी सहमति, 5-डे वर्किंग पर बनेगी हाई लेवल कमेटी

डीएमजेड में संदिग्ध बारूदी सुरंग धमाका: दक्षिण कोरिया ने यूएन कमांड के साथ शुरू की संयुक्त जांच, 3 सैनिक घायल



