Saturday, February 28, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुर सेवानिवृत्ति पर रामविशाल पटैरिया को दी विदाई

सेवानिवृत्ति पर रामविशाल पटैरिया को दी विदाई

Post Media
News Logo
PeptechTime
28 फ़रवरी 2026, 10:11 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छतरपुर,वसीम खान। जिला सहकारी बैंक में प्रबंधक लेखा के पद पर पदस्थ रामविशाल पटैरिया के 35 वर्षो के सेवाकाल पूर्ण होने पर शुक्रवार को बैंक मुख्यालय पर विदाई समारोह आयोजित किया गया।


बैंक परिवार के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी। श्री पटैरिया ने 1991 में जिला सहकारी बैंक में सब इंजीनियर के पद पर शासकीय सेवा प्रारंभ की थी। मुख्यालय सहित   विभिन्न स्थानों पर पदस्थ रहते हुए उन्होंने सहायक प्रबंधक, प्रबंधक लेखा एवं प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी रहकर प्रशासनिक कार्यों में दक्षता, अनुशासन और समर्पण का परिचय दिया। बैंक अध्यक्ष करुणेंद्र प्रताप सिंह ने उनके योगदान की सराहना करते हुए उत्तम स्वास्थ्य व सुखद भविष्य की कामना की।  मुख्य  कार्यपालन अधिकारी शिवम शाह सहित अन्य अधिकारियों ने भी उनके सरल स्वभाव और कार्यकुशलता को याद किया। श्री पटैरिया ने अपने अनुभव साझा करते हुए सहकर्मियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। बैंक परिवार की ओर से श्रीफल, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंटकर उन्हें सम्मानित किया गया। समारोह में अध्यक्ष करुणेंद्र प्रताप सिंह, शिवम शाह मुख्य कार्यपालन अधिकारी, प्रमोद तिवारी स्थापना प्रभारी, देवेंद्र सिंह सोलंकी,सुरेश रावत, आनंद मोहन खरे शाखा प्रबंधक,आरडी साहू, स्टोर प्रभारी, अशफाक खान फील्ड आफीसर, सुनील रावत, सुरेंद्र सुल्लेरे, अंकित जैन, मोहनिश यादव, शुभम द्विवेदी, हरिशंकर तिवारी, इंजीनियर शत्रुघन गुप्ता, संतोष पांडे, चंद्रशेखर अवस्थी, रोहिणी सोनी, निविता गुप्ता सहित बैंक स्टाफ एवं परिवारजन मौजूद रहे।


Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)