छतरपुर। नगर पालिका महाराजपुर में उपयंत्री के पद से 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हुए महेश असाटी को नगर पालिका सभागार में भावभीनी विदाई दी गई। आयोजित विदाई समारोह में अध्यक्ष सपना महादेव खटीक, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राजकुमार चौरसिया एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी शैलेंद्र चौहान ने कार्यों की सराहना करते हुए बचे जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। महेश असाटी ने अपनी करियर की शुरुआत बकस्वाहा नगर परिषद से की थी। श्री असाटी ने जिले की बिजावर, महाराजपुर सहित, सीहोरा, सिलवानी, निवाड़ी, अमानगंज, पवई, उदयपुरा में अपनी सफलतम सेवाएं दीं। समारोह में सहयोगियों द्वारा उनके साथ काम करने के अनुभव, मार्गदर्शन और मजेदार किस्सों को साझा किया। श्री असाटी को शाल,स्मृति चिन्ह एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया गया एवं उनकी उपलब्धियों को याद करते हुए और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। श्री असाटी ने अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए सभी का धन्यवाद दिया। आरआई अशोक साहू ने कविता के माध्यम से श्री असाटी की सेवानिवृत्ति पर वधाई दी। विदाई समारोह में महेश असाटी की पुत्री सहायक संचालक स्कूल शिक्षा विभाग सौम्या असाटी, दामाद हर्षित असाटी सामाजिक सुरक्षा विभाग, समस्त पार्षदगण, आरएसआई जीतेंद्र नायक, इंजीनियर गगन सूर्यवंशी, धीरेंद्र तोमर, महेंद्र पटेल, पुरूषोत्तम प्रजापति, आलोक जायसवाल, राम असाटी, सहायक लेखा दिलीप वर्मा, जवाहरलाल चौरसिया, संदीप शर्मा, कुसमाकर चौरसिया, धमेंद्र रैकवार, देवेंद्र प्रजापति, निकेत सोनी, जितेंद्र चौरसिया, समसत स्टाफ, ठेकेदार एवं परिवार के सदस्य भाई रविभूषण असाटी, पुत्र राम असाटी इंजीनियर, मयंक असाटी, भतीजे मयंक असाटी, श्याम असाटी, प्रतीक असाटी, अमित असाटी, मुकेश असाटी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष राहुल पुरोहित ने किया।
उपयंत्री महेश असाटी की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन

Saurabh Shukla
30 अप्रैल 2026, 12:59 pm IST
Saurabh Shukla30 अप्रैल 2026, 12:59 pm IST
