Thursday, February 26, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
खेल समाचारबॉक्सिंगएशियाई युवा खेलों में भारतीय मुक्केबाजों ने चमक बिखेरी, जीते रिकॉर्ड पदक

एशियाई युवा खेलों में भारतीय मुक्केबाजों ने चमक बिखेरी, जीते रिकॉर्ड पदक

Post Media

एशियाई युवा खेलों में भारतीय मुक्केबाजों ने चमक बिखेरी, जीते रिकॉर्ड पदक

News Logo
PeptechTime
31 अक्टूबर 2025, 02:57 pm IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

मनामा, 30 अक्टूबर । भारत के युवा मुक्केबाजी दल ने बहरीन में आयोजित तीसरे एशियाई युवा खेलों में रिकॉर्ड पदक जीत ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की है। भारतीय मुक्केबाजों ने तीन स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीत महाद्वीपीय स्तर पर युवा मुक्केबाजी में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।



खुशी चंद (46 किग्रा) ने चीन की लुओ जिनक्सिउ पर 4:1 से जीत हासिल कर भारत के लिए पदक का खाता खोला। रिंग में नियंत्रण और सटीकता खुशी चंद की जीत की मुख्य वजह रही। इसके बाद अहाना शर्मा (50 किग्रा) ने कोरिया गणराज्य की मा जोंग हयांग के खिलाफ पहले राउंड में रेफरी द्वारा मुकाबले को रोके जाने (आरएससी) के कारण जीत हासिल की। ​चंद्रिका भोरेशी पुजारी (54 किग्रा) ने उज्बेकिस्तान की मुहम्मदोवा कुमरिनिसो को 5:0 के निर्णायक मुकाबले में हराकर भारत के लिए तीसरा स्वर्ण जीता।


हरनूर कौर (66 किग्रा) और अंशिका (+80 किग्रा) का फाइनल मुकाबला बाकी है। ऐसे में स्वर्ण पदकों की संख्या और बढ़ सकती है।


लड़कों के फाइनल में, लैंचेनबा सिंह मोइबुंगखोंगबाम (50 किग्रा) कजाकिस्तान के नूरमाखान झुमगली के खिलाफ कड़े मुकाबले में हार गए। इससे पहले, अनंत देशमुख (66 किग्रा) ने कांस्य पदक हासिल किया था।


तीन स्वर्ण सहित पांच पदकों के साथ, भारत के युवा मुक्केबाजों ने एशियाई मंच पर अपनी बादशाहत मजबूती से स्थापित कर ली है। यह सफलता राष्ट्रीय युवा मुक्केबाजी कार्यक्रम और मुख्य प्रशिक्षक विनोद कुमार (लड़के) और जितेंद्र राज सिंह (लड़कियों) के मार्गदर्शन में एनएस एनआईएस पटियाला में आयोजित कठोर प्रशिक्षण शिविर का परिणाम है।


एशियाई युवा मुक्केबाजी में भारतीय दल का प्रदर्शन वैश्विक मंच पर भारत के इस खेल में बढ़ते दबदबे को प्रदर्शित करता है। इस टूर्नामेंट में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले मुक्केबाज ही आगे चलकर कॉमनवेल्थ और ओलंपिक जैसे वैश्विक मंचों पर देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।


Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)