Tuesday, February 24, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरजनसुनवाई में रोजगार सहायक पर अनियमितता का आरोप, कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में रोष

जनसुनवाई में रोजगार सहायक पर अनियमितता का आरोप, कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में रोष

Post Media
News Logo
PeptechTime
24 फ़रवरी 2026, 08:22 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement


छतरपुर,संतोष शिवहरे जनपद ।पंचायत बिजावर की ग्राम पंचायत नदगाय निवासी हरिचंद यादव ने जनसुनवाई में शिकायती आवेदन प्रस्तुत कर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि माननीय मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक द्वारा नहीं किया जा रहा है।


शिकायत के अनुसार मामला नवीन खेत तालाब (सूडा हार) निर्माण से जुड़ा है, जिसमें कुल 14 लाख 84 हजार रुपये की स्वीकृति बताई गई। आरोप है कि बिना निर्माण कार्य कराए ही 5 लाख 76 हजार 292 रुपये की राशि जमा कर दी गई। इसके बावजूद आज दिनांक तक संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई है।


हरिचंद यादव ने यह भी आरोप लगाया कि दोषी पाए जाने के बाद भी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी अब तक अपने पदों पर कार्यरत हैं, जिससे शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।


ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इस मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। जनसुनवाई में दिए गए आवेदन के बाद अब प्रशासन की ओर से जांच और कार्रवाई को लेकर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)