बड़ामलहरा, लोकेन्द्र सिंह। बड़ामलहरा तहसील परिसर में उस समय सनसनी फैल गई जब एसडीएम कोर्ट में पदस्थ एक कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान वार्ड क्रमांक 8 निवासी महेंद्र कुमार सेन के रूप में हुई है, जो एसडीएम कोर्ट में चपरासी पद पर कार्यरत थे।


घटना की जानकारी मिलते ही तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया।


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक के परिजनों एवं सहकर्मियों से पूछताछ की जा रही है।