Wednesday, February 25, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरदो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं संपन्न

दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं संपन्न

Post Media
News Logo
PeptechTime
22 जनवरी 2026, 09:00 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छतरपुर। माय भारत छतरपुर के अंतर्गत विकासखंड गौरिहार की ग्राम पंचायत पड़वार स्थित शासकीय माध्यमिक शाला मैदान में 18 से 19 जनवरी 2026 तक दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के युवाओं और ग्रामीण प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला।



कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार रहे। विशिष्ट अतिथियों में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अमित बाजपेई, समाजसेवी मनोज दीक्षित, शगुन गुड्डू त्रिपाठी, सरपंच मीरा यादव, जयकरण यादव (जनपद सदस्य), शासकीय माध्यमिक शाला के प्रधानाध्यापक एवं स्टाफ, ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक मुलायम सिंह यादव, मंडल उपाध्यक्ष भाजपा कृष्ण बिहारी त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, खो-खो, बैडमिंटन, कुश्ती, धीमी साइकिल दौड़ तथा 200 मीटर दौड़ जैसी विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। सभी प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने पूरे जोश और खेल भावना के साथ भाग लिया।



विजेताओं को मिला सम्मान
वॉलीबॉल प्रतियोगिता में ग्राम पड़वार की टीम ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि सिद्धपुर की टीम उपविजेता रही। खो-खो बालिका वर्ग में सिद्धपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और पड़वार उपविजेता रही। पहरा, परेई, गोयरा, गौरिहार, चूहा खेड़ा सहित अन्य ग्रामों से भी बड़ी संख्या में टीमें और खिलाड़ी शामिल हुए।सभी स्पर्धाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों और खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि दिलीप अहिरवार द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए।



खेलों से बनता है अनुशासन और टीम भावना
इस अवसर पर दिलीप अहिरवार ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, टीम स्पिरिट और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित करते हैं। उन्होंने युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपने कौशल को निरंतर निखारने का आह्वान किया।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)