बिजावर, आमिल खान। शनिवार के दिन ग्राम खैराकला में विशाल नेत्र शिविर एवं चिकित्सा परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें शामिल हुऐ । यह पहला माैका है जब ग्राम खैराकला में इस प्रकार के कार्यक्रम का आयाेजन किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश और मां सरस्वती जी की पूजा अर्चना कर की गई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे छतरपुर रेंज के डीआईजी विजय खत्री का स्वागत ग्राम की सरपंच गाैरीबाई तिवारी एवं पुत्र भाजपा जिला उपाध्यक्ष राम मनोहर तिवारी ने पुष्प माला भेंट कर किया । कार्यक्रम में सांसद उत्सव धाम में लगाऐ गऐ श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के नेत्र शिविर एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का फीता काटकर डीआईज) ने कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपमहानिरीक्षक विजय खत्री ने मंच से इस कार्यक्रम की भरपूर सराहना की साथ ही कहा कि ऐसे शिविर हर जगह लगाए जाना चाहिए इन शिविराें से जाे लाेग इलाज कराने नहीं जा पाते या फिर जिन्हें चलने फिरने में परेशानी है। उनके भी इलाज संभव हो जाते हैं। इसके अलावा शिविर काफी समय तक चलता रहा।जिसमें 178 लाेगाें के स्वास्थ्य परीक्षण कराऐ गऐ एवं 145 लाेगाें काें दवाइयां एवं चश्मे वितरित किए गए बाकी 15 लाेगाें काें चित्रकूट के लिए रवाना किया गया । कार्यक्रम के अंत में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राम मनोहर तिवारी ने डीआईजी विजयखत्री के पहुंचने पर एवं सद्गुरू नेत्रालय से डॉ अरविंद मिश्रा एवं डॉ विजय पांडे का कार्यक्रम में पहुंचकर परीक्षण करने पर आभार व्यक्त किया।