छतरपुर,संजय अवस्थी। छतरपुर में कक्षा 12वीं का रिजल्ट आते ही एक घर में खुशियों की लहर दौड़ गई। मुस्कान रावत ने कला संकाय में पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल कर न सिर्फ अपने माता-पिता बल्कि जिले का भी नाम रोशन किया है।



रिजल्ट घोषित होते ही मुस्कान रावत के घर जश्न का माहौल बन गया। परिजनों ने बेटी का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया और मिठाई खिलाकर उसकी इस बड़ी सफलता का जश्न मनाया। मुस्कान ने उत्कृष्ट स्कूल छतरपुर से पढ़ाई करते हुए 488 अंक हासिल किए हैं।


मुस्कान की इस उपलब्धि से पूरे परिवार में गर्व का माहौल है। आसपास के लोग और रिश्तेदार भी लगातार घर पहुंचकर उसे बधाई दे रहे हैं। बेटी की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत और लगन से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।


मुस्कान की इस उपलब्धि पर परिवार के सदस्य बेहद खुश हैं और उन्होंने इसे अपनी बेटी की मेहनत का परिणाम बताया। वहीं मुस्कान का कहना है कि उसने नियमित पढ़ाई और आत्मविश्वास के दम पर यह सफलता हासिल की है।


मुस्कान रावत, मेधावी छात्रा
मुस्कान रावत की यह सफलता न सिर्फ छतरपुर बल्कि पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा है, जो यह संदेश देती है कि बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे बढ़कर नया इतिहास रच रही हैं।