हनुमान टोरिया में उमड़ा जनसैलाब: निःशुल्क नेत्र शिविर में 700 लोगों ने कराया पंजीयन

Advertisement
छतरपुर ,संजय अवस्थी। हनुमान टोरिया मंदिर परिसर में स्वर्गीय श्री पूरनलाल पाटकर एवं स्वर्गीय श्रीमती कुसुम पाटकर की स्मृति में निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर श्री सदगुरू नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट के सहयोग से संपन्न हुआ।
शिविर का आयोजन उनके सुपुत्र उमाशंकर पाटकर, भोले शंकर पाटकर एवं गिरजा पाटकर द्वारा किया गया। शिविर में क्षेत्र के नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जहां कुल 700 लोगों ने नेत्र परीक्षण के लिए पंजीयन कराया।
आयोजन के दौरान सेवा भाव से कार्य करने वाले चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ एवं स्वयंसेवकों का सम्मान किया गया। साथ ही उपस्थित लोगों को नेत्रदान के महत्व के बारे में जानकारी देकर इसके लिए प्रेरित किया गया।
आयोजकों ने बताया कि हनुमान टोरिया मंदिर परिसर में प्रत्येक माह की 26 तारीख को नियमित रूप से निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया जाता है, ताकि जरूरतमंदों को समय पर नेत्र परीक्षण और उपचार की सुविधा मिल सके।
