Wednesday, February 25, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मनोरंजनकपिल शर्मा और ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ के मेकर्स पर कॉपीराइट उल्लंघन का केस दर्ज

कपिल शर्मा और ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ के मेकर्स पर कॉपीराइट उल्लंघन का केस दर्ज

Post Media
News Logo
PeptechTime
25 दिसंबर 2025, 12:13 pm IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

कॉमेडियन-एक्टर कपिल शर्मा और उनके चर्चित शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा’ के प्रोड्यूसर्स के खिलाफ कॉपीराइट उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। यह याचिका कॉपीराइट सोसाइटी फोनोग्राफिक परफॉर्मेंस लिमिटेड (PPL) की ओर से बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर की गई है।


इस मामले में कपिल शर्मा के साथ-साथ प्रोडक्शन कंपनियों K9 फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड और बीइंगयू स्टूडियोज प्राइवेट लिमिटेड को भी आरोपी बनाया गया है। PPL ने अदालत से शो में कॉपीराइट से सुरक्षित साउंड रिकॉर्डिंग्स के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की है।


मामले की सुनवाई 24 दिसंबर को जस्टिस शर्मिला यू. देशमुख की सिंगल जज बेंच के समक्ष हुई। कोर्ट ने शो के मेकर्स से जवाब तलब किया है और उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए दो सप्ताह का समय दिया गया है।


क्या है पूरा मामला?

PPL की ओर से 12 दिसंबर को बॉम्बे हाईकोर्ट में कमर्शियल याचिका दाखिल की गई थी। याचिका में आरोप लगाया गया है कि ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ के तीसरे सीजन में जून से सितंबर के बीच तीन लाइसेंस प्राप्त गानों का इस्तेमाल बिना अनुमति किया गया।


बिना इजाजत इस्तेमाल किए गए गाने

एम बोले तो – फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस

रामा रे – फिल्म कांटे

सुबह होने न दे – फिल्म देसी बॉय्ज


इन सभी गानों का कॉपीराइट PPL इंडिया के पास है। याचिका में कहा गया है कि बिना लाइसेंस इन गानों का व्यावसायिक उपयोग करना कॉपीराइट कानून का उल्लंघन है। नियमों के तहत इन गानों का इस्तेमाल केवल लाइसेंस होल्डर ही कर सकता है।


PPL की मांग

PPL ने कोर्ट से मांग की है कि शो में कॉपीराइट वाले गानों के बिना लाइसेंस इस्तेमाल पर तत्काल रोक लगाई जाए, इससे हुई कमाई का पूरा विवरण पेश किया जाए और कॉपीराइट उल्लंघन से जुड़ी सामग्री को जब्त किया जाए।


फिलहाल इस पूरे मामले पर कपिल शर्मा या शो के मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। कोर्ट के अगले आदेश पर अब सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)