जबलपुर, अनुराग शुक्ला। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष संजय यादव के मार्गदर्शन में सिहोरा में नीट परीक्षा पेपर लीक एवं देश की आर्थिक व्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
रविवार 17 मई 2026 को शाम लगभग 7 बजे बाबा ताल सिहोरा से हाथों में जलती मशाल लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए पुराने बस स्टैंड पहुंचे और वहां से थाना प्रांगण तक विरोध प्रदर्शन किया। मशाल जुलूस का समापन सिहोरा पुलिस थाना परिसर में हुआ, जहां माननीय राष्ट्रपति, भारत सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिहोरा के पदाधिकारियों ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण ने लाखों विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। इसी के विरोध में मशाल जुलूस निकालकर निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग उठाई गई। ज्ञापन सिहोरा थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को को सौंपा गया।
कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए तथा प्रभावित छात्र-छात्राओं को न्याय दिलाया जाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के साथ हुए इस खिलवाड़ से आमजन एवं छात्र समुदाय में भारी नाराजगी है।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिहोरा अध्यक्ष बिहारी पटेल, पूर्व महासचिव एवं पार्षद राजेश चौबे, वरिष्ठ कांग्रेसी प्रकाश कुररिया, संदीप व्यौहार, डॉ. आर. के. यादव, गोसभाई आजाद, आलोक पांडे, शमशेर उर्फ गुल्लू खान, नगर अध्यक्ष पवन सोनी, ललित दुबे, यश कुमार, डब्बू पाठक, प्रेम चौरसिया, सुनील कुमार, सचिन पटेल, मनीष खम्परिया, ओम नारायण श्रीवास्तव, सतीश पटेल, अजीत विश्वकर्मा, शाहिद खान एवं पूर्व पार्षद शंकर वंशकार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




