Wednesday, February 25, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशभोपालकांग्रेस नेत्री पल्लवी राज सक्सेना बोलीं- जिसने मेरे विवाह को गलत बताया, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगी

कांग्रेस नेत्री पल्लवी राज सक्सेना बोलीं- जिसने मेरे विवाह को गलत बताया, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगी

Post Media

Deepak Joshi and Pallvi Saxena

News Logo
PeptechTime
27 दिसंबर 2025, 08:21 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

भोपाल। पूर्व मंत्री दीपक जोशी और कांग्रेस नेत्री पल्लवी राज सक्सेना के कथित विवाह का त्रिकोण विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। अब पल्लवी का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वे भोपाल के नेहरू नगर स्थित आर्य समाज मंदिर में खड़ी हैं। गुरुवार रात बनाए इस वीडियो में पल्लवी ने अपना पक्ष रखा है।


वीडियो में पल्लवी कह रही हैं कि किसी व्यक्ति ने उनके और दीपक जोशी के विवाह को अवैधानिक बताया है। उन्होंने मंदिर के संस्थापक विजय आर्य जी से बात की, जिन्होंने कहा कि यह लीगल संस्था है और उनका विवाह वैधानिक है। सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में भी संस्था इसकी पुष्टि करेगी।


पल्लवी ने आगे कहा – “जिसने मेरे विवाह को गलत बताया, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगी। उसने मेरी अस्मिता भंग की है। बिना सोचे-समझे संस्था की छवि खराब की। मेरी और दीपक जी की शादी मेरे माता-पिता, भाई-भाभी और उनके परिवार के सामने हुई है।”


उधर, इस विवाद के बाद भाजपा ने दीपक जोशी से पूरी दूरी बना ली है। पार्टी ने साफ किया कि दीपक की वापसी नहीं हुई है। वे प्राथमिक सदस्य भी नहीं हैं।


यह विवाद तब शुरू हुआ जब पल्लवी ने दीपक जोशी से शादी का दावा किया। दीपक की पहली पत्नी और परिवार ने इसे खारिज किया। अब आर्य समाज मंदिर का हवाला देकर पल्लवी ने विवाह को वैधानिक बताया है। विवाद बढ़ने के साथ दोनों पक्षों से बयान आ रहे हैं। कानूनी लड़ाई की आहट है। मामला अब कोर्ट तक पहुंच सकता है। राजनीतिक हलकों में यह चर्चा का विषय बना हुआ है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)