बेंगलुरु में IT रेड के बीच कॉन्फिडेंट ग्रुप चेयरमैन सीजे रॉय ने की आत्महत्या

Advertisement
बेंगलुरु। के रिचमंड सर्कल स्थित ऑफिस में शुक्रवार दोपहर कॉन्फिडेंट ग्रुप के चेयरमैन सीजे (चिरियनकांडथ जोसेफ) रॉय ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पिछले तीन दिनों से उनके ठिकानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई चल रही थी। घटना के बाद IT टीम ने रेड प्रक्रिया रोक दी।
पुलिस के अनुसार, मौके पर कोई IT अधिकारी मौजूद नहीं था। मामले में अप्राकृतिक मौत और आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं पर जांच की जा रही है। कॉन्फिडेंट ग्रुप के एक डायरेक्टर की शिकायत पर जांच आगे बढ़ी है।
करीब 9,000 करोड़ रुपये की नेटवर्थ वाले रॉय के पास प्राइवेट जेट, हेलिकॉप्टर और 200 से अधिक लग्जरी कारें थीं, जिनमें 12 रोल्स-रॉयस शामिल हैं। उनका कारोबार कर्नाटक, केरल और दुबई तक फैला था।
कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने हाई-लेवल जांच के निर्देश दिए हैं। परिवार ने एजेंसियों के दबाव का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस रिकॉर्ड और बयानों की जांच कर रही है।
