Wednesday, February 25, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरकॉलेज के शिक्षक की तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 3 साल के मासूम की दर्दनाक मौत

कॉलेज के शिक्षक की तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 3 साल के मासूम की दर्दनाक मौत

Post Media
News Logo
PeptechTime
5 फ़रवरी 2026, 10:57 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छतरपुर(संदीप यादव)। नौगांव थाना क्षेत्र में बापू डिग्री कॉलेज के समीप एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना में मात्र 3 साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को साइड से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया और बच्चा उसके नीचे दब गया।


मृतक बच्चे की पहचान नैतिक कुशवाहा के रूप में हुई है। वह अजनर थाना क्षेत्र के ग्राम सीगोंन निवासी सुक्कू कुशवाहा का बेटा था। बच्चा अपनी मां के साथ नौगांव से दोरिया की ओर जा रहा था। ई-रिक्शा में दो अन्य सवार भी थे, लेकिन उन्हें कोई चोट नहीं आई। राहगीरों ने तुरंत घायल बच्चे को नौगांव अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे प्राइवेट अस्पताल ले जाया, लेकिन वहां के डॉक्टरों ने भी जिला अस्पताल भेज दिया। आखिरकार जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में मृतक की मां और दादी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन सदमे में हैं और न्याय की गुहार लगा रहे हैं। मृतक बच्चे का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया जाना है।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर मारने वाली कार बापू डिग्री कॉलेज, नौगांव के एक शिक्षक की बताई जा रही है। तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी शिक्षक की तलाश की जा रही है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)