Saturday, February 28, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरकलेक्टर ने मेडीकल कॉलेज का निरीक्षण किया

कलेक्टर ने मेडीकल कॉलेज का निरीक्षण किया

Post Media
News Logo
PeptechTime
28 फ़रवरी 2026, 05:54 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छतरपुर,संजय अवस्थी। कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने जिले के गौरगांय में स्थित निर्माणाधीन मेडीकल कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान ईई पीआईयू सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


कलेक्टर श्री जैसवाल ने मेडीकल कॉलेज भवन के सभी फ्लोर एवं कम्पाउंडों और हॉस्टल का भौतिक भ्रमण किया। जिसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय तलों पर जाकर विभिन्न निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का अवलोकन किया।


कलेक्टर ने लाईब्रेरी रूम, लेक्चर रूम, ओपन थियेटर, मैन एंट्री गेट, गार्डन एरिया, डीन कक्ष, काउंसिल कक्ष, लिफ्ट, मरीजों की सुगम पहुंच आदि का सभी तलों पर जाकर कार्यों की गुणवत्ता का विस्तृत अवलोकन किया। जिसमें फर्नीचर के कार्यों के टेंडर कर जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बिजली, पानी की उपलब्धता हेतु वाटर टेंक, ट्रांसफार्मर आदि की उपलब्धता की जानकारी ली।


कलेक्टर ने पूरी बिल्डिंग में फायर सेफ्टी यंत्रों के मेकेनिज्म को लेकर भी विस्तृत अवलोकन किया और आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही भवन के वेस्ट वाटर को ट्रीटेड कर गार्डनिंग में प्रयोग हेतु निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के  मेडीकल चेकअप करने एवं उनके पानी-खाने की सामग्री की जांच करने के निर्देश दिए।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)