भोपाल, जीतेन्द्र यादव। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को जगदीशपुर में आयोजित विशेष कैबिनेट बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री निवास से इलेक्ट्रिक बस के माध्यम से रवाना हुए। उनके साथ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी उसी बस में सवार होकर बैठक स्थल के लिए निकले। इस दौरान शासकीय वाहनों और सुरक्षा काफिले के अधिकांश वाहन मुख्यमंत्री निवास पर ही रोक दिए गए। सरकार के इस कदम को ईंधन की बचत, पर्यावरण संरक्षण और सामूहिक परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईंधन बचत और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग की अपील के अनुरूप भी देखी जा रही है। जगदीशपुर में होने वाली विशेष कैबिनेट बैठक में प्रदेश के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा और निर्णय लिए जाने की संभावना है।
इलेक्ट्रिक बस से कैबिनेट बैठक के लिए रवाना हुए CM मोहन यादव
00:00/01:23

Saurabh Shukla
19 जुलाई 2026, 08:56 am IST
Saurabh Shukla19 जुलाई 2026, 08:56 am IST
Latest News

देशभर में आज से होने वाली 3 दिवसीय बैंक हड़ताल टली:IBA और बैंक यूनियनों की देर रात बैठक में बनी सहमति, 5-डे वर्किंग पर बनेगी हाई लेवल कमेटी

डीएमजेड में संदिग्ध बारूदी सुरंग धमाका: दक्षिण कोरिया ने यूएन कमांड के साथ शुरू की संयुक्त जांच, 3 सैनिक घायल

मौनी रॉय: नागिन से बॉलीवुड की ग्लैमर क्वीन तक का सफर किया तय, मनाएंगी 40वां जन्मदिन

टॉम बैंटन का शतक, श्रीलंका को 223 रन से रौंदकर इंग्लैंड ने 2-1 से जीती वनडे सीरीज

बेंगलुरु : एयरपोर्ट पर दूसरी बार लैंडिंग की कोशिश के दौरान इंडिगो विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकराया

बैंक कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल टली, आईबीए-यूएफबीयू में बनी सहमति

ओपनर्स ने बहुत अच्छी नींव रखी, लेकिन फिर हम मिडल ओवर्स में अटक गए: शाई होप

'उपलब्धियां अपने आप आती हैं, मेरा फोकस हमेशा टीम के लिए खेलना रहा', 15,000 वनडे रन पूरे करने के बाद बोले विराट कोहली

कोहली को उनके अंदाज में खेलने दें, वे आपके लिए मैच जीतेंगे: कप्तान गिल


