मध्य प्रदेश में अवैध टोल वसूली के आरोपों पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह का स्पष्ट जवाब

Advertisement
भोपाल,जीतेन्द्र यादव । मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस द्वारा अवैध टोल वसूली को लेकर उठाए गए सवाल पर लोक निर्माण (पीडब्ल्यूडी) मंत्री राकेश सिंह ने विस्तृत जवाब दिया है। मंत्री ने कहा कि प्रदेश में किसी भी प्रकार की अवैध टोल वसूली नहीं की जा रही है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि टोल वसूली के लिए टेंडर के माध्यम से किसी कंपनी या एजेंसी को अधिकार दिया जाता है। यदि टेंडर की समय अवधि समाप्त हो जाती है, तो ऐसी स्थिति में विभाग स्वयं टोल वसूली करता है। यह वसूली पूरी तरह वैध है और इससे प्राप्त राशि का उपयोग सड़कों की मरम्मत, निर्माण एवं अन्य रखरखाव कार्यों में किया जाता है।
मंत्री राकेश सिंह ने जोर देकर कहा कि विभाग द्वारा की जाने वाली टोल वसूली सड़क विकास के लिए आवश्यक है और इसमें कोई अनियमितता नहीं है। कांग्रेस के सवालों के जवाब में उन्होंने आरोपों को निराधार बताया और कहा कि सरकार पारदर्शी तरीके से ही टोल प्रबंधन कर रही है।
