छतरपुर,विनोद मिश्रा। जिले के नौगांव थाना क्षेत्र के ग्राम मातौल में रविवार सुबह एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। करीब 10 बजे सुमन तिवारी (42) अपने पति यशपाल तिवारी के साथ घर पर मौजूद थीं, तभी गांव के ही रमाकांत तिवारी, उमाकांत और पप्पू तिवारी ने घर के बाहर रखे भूसे पर मोटरसाइकिल चढ़ा दी। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और रमाकांत तिवारी पर अवैध हथियार से गोली मारने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि महिला के पेट में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई, वहीं 2-3 राउंड फायरिंग भी की गई। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल महिला को पहले नौगांव स्वास्थ्य केंद्र और बाद में गंभीर हालत में जिला अस्पताल छतरपुर रेफर किया गया, जहां डॉक्टर अभय सिंह ने प्राथमिक उपचार किया और ऑपरेशन की तैयारी की जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि सर्जरी के बाद ही स्पष्ट होगा कि गोली लगी है या नहीं, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
छतरपुर जिले में मामूली विवाद में महिला को गोली मारने का आरोप, हालत गंभीर
00:00/01:46

Saurabh Shukla
19 सितंबर 2026, 11:49 am IST
Saurabh Shukla19 सितंबर 2026, 11:49 am IST
Latest News

यूएन में भारत ने उठाया पीओके में बिगड़ते हालात का मुद्दा, कहा- जून से हो रही नागरिकों की मौत, छात्रों की गिरफ्तारी

प्रशांत द्वीप देशों के लिए भारत का मेगा प्लान: एफआईपीआईसी बैठक में जयशंकर ने गिनाए भारत के प्रोजेक्ट

एशियन गेम्स: चीन की महिला जिम्नास्टिक्स टीम ने लगातार 14वीं बार खिताब जीता

असम ने 2031 तक 4,000 एमबीबीएस सीटों का लक्ष्य रखा है: मुख्यमंत्री सरमा

गहरे दबाव के असर से ओडिशा में भारी बारिश जारी, कई जिलों के लिए रेड अलर्ट

आइसलैंड भारत को अपना सबसे अच्छा दोस्त मानता है और कंधे से कंधा मिलाकर चलता है : राजदूत होस्कुल्डसन

ओमान तट के पास जहाज पर हमला, एक भारतीय नाविक की मौत, 19 को बचाया गया

वनडे सीरीज: इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद एक और झटका, आईसीसी ने श्रीलंकाई टीम पर लगाया जुर्माना

दवाओं की कीमतों में करोड़ों का खेल, नामचीन अस्पताल भी भागीदार : जसवंत पटेल




