Friday, February 27, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरछतरपुर पुलिस की 'दमदार' तैयारी: दंगाइयों से निपटने के लिए किया बलवा ड्रिल अभ्यास

छतरपुर पुलिस की 'दमदार' तैयारी: दंगाइयों से निपटने के लिए किया बलवा ड्रिल अभ्यास

Post Media
News Logo
PeptechTime
27 फ़रवरी 2026, 08:49 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छतरपुर। आगामी पर्व एवं विभिन्न आयोजनों को दृष्टिगत रखते हुए छतरपुर पुलिस द्वारा पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना रहा।


आज दिनांक 27 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में आयोजित बलवा परेड में पुलिस बल ने विभिन्न आपात स्थितियों से निपटने का अभ्यास किया। ड्रिल के दौरान अश्रु गैस पार्टी, केन पार्टी, लाठी पार्टी, राइफल पार्टी, पेट्रोलिंग पार्टी, रिजर्व पार्टी सहित अन्य टुकड़ियों का गठन किया गया।


अभ्यास के दौरान प्रदर्शनकारियों की भूमिका निभाते हुए नारेबाजी एवं पत्थरनुमा वस्तुएं फेंकने की स्थिति बनाई गई, जिसके बाद पुलिस बल ने न्यूनतम आवश्यक बल का प्रयोग कर हालात पर नियंत्रण पाया। ड्रिल में मजिस्ट्रेट, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों, प्रदर्शनकारियों की भूमिकाएं भी निभाई गईं।


बलवा नियंत्रक वाहन, गिरफ्तारी वाहन, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, दो पहिया एवं चार पहिया मोबाइल पेट्रोलिंग वाहन तथा बचाव दल को सक्रिय रखा गया। ड्रिल के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने में बलवा ड्रिल के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने अभ्यास के दौरान सामने आई त्रुटियों एवं संभावित समस्याओं पर समझाइश देते हुए बॉडी प्रोटेक्टर किट (बॉडीगार्ड, जाली, हेलमेट आदि) को अनिवार्य रूप से धारण करने के निर्देश दिए।


इस बलवा परेड में नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी, एसडीओपी लवकुश नगर नवीन दुबे, एसडीओपी बिजावर अजय रिठौरिया, एसडीओपी बड़ा मलहरा रोहित अलावा, आईपीएस(पी) लेखराज मीणा (थाना प्रभारी ओरछा रोड), रक्षित निरीक्षक पूर्णिमा मिश्रा सहित समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी तथा लगभग 200 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)