छतरपुर पुलिस का 'स्मार्ट' तोहफा: खो चुके थे उम्मीद, एसपी ने जब हाथ में थमाए 211 मोबाइल

Advertisement
छतरपुर, संजय अवस्थी। छतरपुर जिला पुलिस अधीक्षक अगम जैन के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन विश्वास' ने एक बार फिर आमजन के चेहरों पर मुस्कान लौटाई है। पुलिस ने पिछले एक माह के भीतर सक्रियता दिखाते हुए गुम हुए 110 मोबाइल फोन खोजने में सफलता हासिल की है।
पुलिस की इस कार्रवाई से न केवल अपराधियों में डर बढ़ा है, बल्कि तकनीकी सेल की मदद से खोई हुई संपत्ति वापस दिलाने में भी तेजी आई है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल में 110 मोबाइल आज एवं वर्ष 2026 में अब तक की कुल रिकवरी: 211 मोबाइल फोन कुल अनुमानित कीमत: करीब 40 लाख रुपये के सुपुर्द किए, एसपी अगम जैन ने स्वयं धारकों को उनके मोबाइल फोन सुपुर्द किए। मोबाइल पाकर लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
धारकों ने कहा "हम तो अपने मोबाइल मिलने की उम्मीद पूरी तरह छोड़ चुके थे। पुलिस की इस कार्यप्रणाली ने हमारा भरोसा जीत लिया है। छतरपुर पुलिस का बहुत-बहुत धन्यवाद!"
एसपी अगम जैन ने जनता से अपील की है कि मोबाइल गुम होने या चोरी होने पर तत्काल इसकी सूचना नजदीकी थाने या पोर्टल पर दें, ताकि समय रहते तकनीकी मदद से उन्हें ट्रैक किया जा सके।
