छतरपुर। शहर के छत्रसाल चौक पर शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे हिंदू गौसेवकों ने दामोदर यादव के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मेला ग्राउंड से रैली निकाली, नारेबाजी करते हुए छत्रसाल चौक पहुंचे और वहां दामोदर यादव का पुतला दहन किया।


हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने बताया कि दामोदर यादव 2 मार्च को छतरपुर आने वाले हैं, जिससे होली के पर्व का माहौल प्रभावित होने की आशंका है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि यादव द्वारा लगातार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही हैं, जिससे शहर का सामाजिक वातावरण खराब हो रहा है।


प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन से प्रस्तावित सभा पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सनातन संतों और बाबाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।