मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज उज्जैन के टावर चौक, फ्रीगंज में चेटीचंड महापर्व के अवसर पर सिंधी समाज द्वारा निकाले गए भव्य चल समारोह का भगवा ध्वज लहराकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को चेटीचंड की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चेटीचंड का पर्व अखंड भारत की भावना को सशक्त करता है और समाज में एकता, सांस्कृतिक गौरव तथा समरसता का संदेश देता है।
उन्होंने सिंधी समाज के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और परंपराओं को आगे बढ़ाते हैं।


