Thursday, February 26, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशपन्नाशांति और सद्भाव के साथ मनाएं उत्सव: प्रशासन ने की अपील

शांति और सद्भाव के साथ मनाएं उत्सव: प्रशासन ने की अपील

Post Media
News Logo
PeptechTime
26 फ़रवरी 2026, 06:37 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

गुनौर, जीतेन्द्र रजक । आगामी पर्व होली, नवरात्रि तथा नगर में आयोजित होने वाले भव्य गजरथ महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ को लेकर गुनौर थाना परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी माधवी अग्निहोत्री, नायब तहसीलदार राजेश मेहरा, नगर परिषद उपाध्यक्ष चंदन सपेरा सहित जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, धर्मगुरु एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी माधवी अग्निहोत्री ने की। उन्होंने सभी नागरिकों से पर्वों को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। प्रशासन की ओर से स्पष्ट निर्देश दिए गए कि—

डीजे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्र निर्धारित समय सीमा में ही संचालित होंगे।

जुलूस व धार्मिक आयोजनों के लिए पूर्व अनुमति अनिवार्य रहेगी।

किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दिया जाए और सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट न की जाए।

असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी; गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।


विशेष रूप से गजरथ महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ के दौरान संभावित भारी भीड़ को देखते हुए यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और महिला सुरक्षा पर विस्तृत चर्चा की गई। पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया कि पर्वों के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा तथा संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाई जाएगी।


बैठक में उपस्थित समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया और नगरवासियों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। अंत में थाना प्रभारी ने कहा कि गुनौर की पहचान आपसी एकता और सौहार्द है, जिसे बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)