छिंदवाड़ा। कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि पार्टी हर मुद्दे पर राजनीति करती है और जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है।


सुमेर सिंह सोलंकी के आदिवासी धर्मांतरण संबंधी बयान पर विश्वास सारंग ने कहा, “उन्होंने जो कहा है वह सही मायने में सुप्रीम कोर्ट का विस्तारित बयान ही है। यह बात सही है कि अगर किसी धर्म में SC/ST वर्ग नहीं है तो कोई व्यक्ति उस धर्म में जाता है तो उसे उसका लाभ क्यों मिले? कांग्रेस हर विषय पर राजनीति करती है। धर्म विशेष के लोग लालच देकर धर्मपरिवर्तन कराते हैं।”


LPG और डीजल-पेट्रोल को लेकर उमंग सिंघार के बयान पर मंत्री सारंग ने कहा, “कांग्रेस के नेताओं ने अफवाह फैलाई है। सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि कोई दिक्कत नहीं है। कांग्रेस के नेता अफवाह फैला रहे हैं, जो पूरी तरह गैर-कानूनी है। कांग्रेस के नेता अपनी राजनीतिक रोटी सेकने के लिए जनता को गुमराह न करें।

छिंदवाड़ा मामले को लेकर विश्वास सारंग ने कहा, “मुख्यमंत्री ने ऐसे मामलों को लेकर हमेशा संवेदनशीलता दिखाई है। जो सरकार की ओर से सहायता मिलनी चाहिए, वह मिलती है। कांग्रेस के नेता जिसे कम्पनशेशन कहते हैं, वह वास्तव में सहायता राशि है। जो व्यक्ति चला गया, उसकी भरपाई नहीं हो सकती।”


मंत्री विश्वास सारंग ने स्पष्ट किया कि सरकार पीड़ित परिवारों के प्रति पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है और कांग्रेस केवल राजनीतिक फायदे के लिए मुद्दों को तोड़-मरोड़ रही है।