भोपाल,जीतेन्द्र यादव। नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होने जा रही फिल्म ‘घुसकर पंडित’ को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। इसी क्रम में ब्राह्मण समाज के लोगों ने भोपाल के डीबी मॉल चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि फिल्म के नाम से ही एक विशेष विचारधारा झलकती है, जो ब्राह्मण समाज की भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाली है। समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि फिल्म का शीर्षक आपत्तिजनक है और इससे उनकी सामाजिक छवि को नुकसान पहुँच सकता है।
ब्राह्मण समाज ने प्रशासन से फिल्म के कलाकारों और निर्माताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने फिल्म का नाम बदलने की भी जोरदार मांग उठाई।
प्रदर्शन के दौरान लोगों ने नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आंदोलन को और तेज़ किया जाएगा।

