Monday, March 2, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरबॉबी राजा बने भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री, समर्थकों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न

बॉबी राजा बने भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री, समर्थकों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न

Post Media
News Logo
PeptechTime
2 मार्च 2026, 01:05 pm IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छतरपुर (संजय अवस्थी)। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता बॉबी राजा गठेवरा को भाजपा किसान मोर्चा का प्रदेश मंत्री नियुक्त किए जाने पर समूचे जिले में हर्ष की लहर दौड़ गई है। इस नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की घोषणा होते ही छतरपुर के कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में भारी उत्साह देखा गया, जिसका नजारा शहर की सड़कों पर साफ दिखाई दिया।


बॉबी राजा की नियुक्ति पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर नृत्य किया और जोरदार आतिशबाजी कर अपनी खुशी जाहिर की। जश्न का माहौल बॉबी राजा के निवास के बाहर भी देखने को मिला, जहाँ उनके समर्थकों और स्थानीय नागरिकों का तांता लगा रहा। उत्साहित समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया और मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।


कार्यकर्ताओं का मानना है कि छतरपुर के एक सक्रिय युवा चेहरे को प्रदेश स्तर पर पहचान मिलने से संगठन को जिले में और अधिक मजबूती मिलेगी। जिले वासियों ने भी इस नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि बॉबी राजा के नेतृत्व में अब क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को प्रदेश स्तर पर और अधिक मजबूती एवं प्रखरता के साथ उठाया जा सकेगा। युवाओं और किसानों के बीच उनकी पकड़ को देखते हुए इस नियुक्ति को आगामी राजनैतिक समीकरणों के लिहाज से भी काफी अहम माना जा रहा है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)