Thursday, February 26, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशसागरखूनी संघर्ष धारदार हथियार से कारोबारी को उतारा मौत के घाट

खूनी संघर्ष धारदार हथियार से कारोबारी को उतारा मौत के घाट

Post Media
News Logo
PeptechTime
26 फ़रवरी 2026, 08:45 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

सागर। सागर के कोतवाली थाना अंतर्गत रानीपुरा इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घर के बाहर खड़े समोसा कारोबारी पर तीन से चार हमलावरों ने कटर जैसे धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा। गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान कारोबारी की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी का उपचार जारी है।



जानकारी के अनुसार चंद्रलेश चौरसिया स्थानीय गणेश मंदिर के पास समोसे की दुकान चलाते थे। बुधवार रात वे घर के बाहर खड़े थे, तभी कुछ लोग अचानक वहां पहुंचे और बिना किसी चेतावनी के उन पर हमला कर दिया। हमले की आवाज सुनकर उनकी पत्नी शशि चौरसिया बाहर आईं, लेकिन हमलावरों ने उन पर भी धारदार हथियार से वार कर दिया।


घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित होने लगे, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल दंपती को तत्काल बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। डॉक्टरों ने चंद्रलेश चौरसिया को बचाने का प्रयास किया, लेकिन देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है।


मृतक के बेटे राजा चौरसिया ने बताया कि वह दुकान बंद कर रहा था, तभी कुछ लोग अचानक आए और उसके पिता पर हमला कर दिया। उसने शोर मचाया, लेकिन हमलावर लगातार वार करते रहे। बेटे के मुताबिक हमले में शैलेश चौरसिया नामक व्यक्ति और उसके साथी शामिल थे। हालांकि उसने किसी पुराने विवाद से इनकार किया है और कहा कि परिवार का आरोपियों से कोई खुला झगड़ा नहीं था।


सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी मनीष सिंघल ने बताया कि शुरुआती जांच में जमीन को लेकर विवाद की बात सामने आई है। मृतक के घर में हिस्सेदारी को लेकर आरोपियों के परिवार से तनातनी चल रही थी। इसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका है।


पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। नामजद आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। मामले की हर पहलू से जांच जारी है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)