Wednesday, February 25, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशसागरबीना नगरपालिका ने जनवरी को बनाया गणतंत्र माह

बीना नगरपालिका ने जनवरी को बनाया गणतंत्र माह

Post Media
News Logo
PeptechTime
31 दिसंबर 2025, 09:51 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

सागर/बीना। नगरपालिका ने बड़ा और अनोखा फैसला लिया है। पूरा जनवरी माह 'गणतंत्र माह' के रूप में मनाया जाएगा। नगर में स्वच्छता जागरूकता, विभिन्न प्रतियोगिताएं और राष्ट्रप्रेम से जुड़े कार्यक्रम हर वार्ड में आयोजित होंगे।


इसकी शानदार शुरुआत देर रात हुई। नगर के सभी ओवर ब्रिजों पर तिरंगा रंग की लाइटें लगाई गईं। विधायक निर्मला सप्रे, नगरपालिका अध्यक्ष लता सकवार, पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव सारोठिया, उपाध्यक्ष रमाकांत बिलगैया और सीएमओ राहुल कौरव सहित कई पार्षद और अधिकारी मौजूद रहे। अतिथियों ने स्विच दबाकर तिरंगा लाइट का शुभारंभ किया। रात के अंधेरे में ओवर ब्रिज तिरंगे के रंग में नहा उठे। यह नजारा देखते ही बनता था। नगरवासियों ने भी तारीफ की और सेल्फी लेना शुरू कर दिया।


नगरपालिका अध्यक्ष लता सकवार ने कहा कि गणतंत्र दिवस सिर्फ एक दिन नहीं, पूरा माह राष्ट्रप्रेम और स्वच्छता का संदेश देगा। हर वार्ड में कार्यक्रम होंगे। लोगों को जोड़ा जाएगा। यह पहल बीना को नई पहचान दे रही है। तिरंगे की रोशनी में शहर गणतंत्र के रंग में रंग गया है। जनवरी में और कई कार्यक्रमों का इंतजार है। नगरपालिका का यह कदम दूसरे शहरों के लिए भी मिसाल बन सकता है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)