Thursday, February 26, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशपन्नालोकायुक्त का बड़ा एक्शन: कपिल धारा योजना में भ्रष्टाचार का खुलासा

लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: कपिल धारा योजना में भ्रष्टाचार का खुलासा

Post Media
News Logo
PeptechTime
26 फ़रवरी 2026, 07:33 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

पन्ना , प्रकाश तिवारी। जिले की शाहनगर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत चौपरा में रिश्वतखोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक जनप्रतिनिधि ने ही दूसरे जनप्रतिनिधि के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद लोकायुक्त ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सरपंच को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। 11 हजार की मांग, 5 हजार लेते पकड़े गए


प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत चौपरा के सरपंच जगत आदिवासी ने गांव के उपसरपंच नंदलाल राठौर से कपिल धारा कूप निर्माण योजना में पात्रता दिलाने के एवज में 11,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। तय अनुसार पहली किस्त के रूप में 5,000 रुपये तहसील परिसर में दिए जाने थे।


मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे जैसे ही उपसरपंच ने सरपंच को 5,000 रुपये दिए, पहले से मौजूद लोकायुक्त सागर की टीम ने कार्रवाई करते हुए सरपंच को रंगे हाथों दबोच लिया और रिश्वत की राशि जब्त कर ली।


लोकायुक्त टीम की कार्रवाई

इस कार्रवाई में लोकायुक्त टीम के निरीक्षक कमल सिंह उइके, निरीक्षक रंजीत सिंह, प्रधान आरक्षक यशवंत सिंह, आरक्षक अरविंद नायक, राघवेंद्र सिंह, आदेश तिवारी एवं प्रदीप दुबे शामिल रहे। आरोपी सरपंच के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


सरपंच ने आरोपों से किया इनकार गिरफ्तारी के बाद सरपंच जगत आदिवासी ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उन्हें चुनावी रंजिश के चलते फंसाया गया है। उनका दावा है कि उपसरपंच नंदलाल राठौर ने स्वयं उन्हें पैसे दिए और यह सब साजिश के तहत किया गया।


एक जनप्रतिनिधि द्वारा दूसरे जनप्रतिनिधि के खिलाफ की गई शिकायत के आधार पर हुई यह कार्रवाई पन्ना जिला में अब तक का अनोखा मामला माना जा रहा है। प्रकरण की विस्तृत जांच जारी है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)