छतरपुर में बड़ी कार्रवाई: फोरलाइन से 7 किलो गांजा के साथ कार जब्त, एक गिरफ्तार, तीन फरार

Advertisement
छतरपुर,विनोद मिश्रा । पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सतत अभियान के तहत एक और सफल कार्रवाई की है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर रुद्राक्ष होटल के समीप फोरलाइन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 7 किलो गांजा और एक सुजुकी फ्रॉनक्स कार (नंबर MP 16 ZL 3673) जब्त की है।
पुलिस के अनुसार, विक्रमपुर निवासी बृजेश कुशवाहा सहित चार लोग कार में सवार होकर गांजे की तस्करी कर तेज रफ्तार से जा रहे थे। पुलिस ने पीछा कर कार को रोकने की कोशिश की, जिसमें बृजेश कुशवाहा को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अन्य तीन आरोपी मौके से फरार हो गए। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
जब्त की गई कार और गांजे की कीमत लाखों में बताई जा रही है। आरोपी बृजेश कुशवाहा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी पर लगाम कसने के लिए ऐसे अभियान निरंतर चलाए जाएंगे।
