Friday, February 27, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशइंदौरइंदौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देर रात तेज म्यूजिक बजाने पर NOTCH पब के खिलाफ एक्शन

इंदौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देर रात तेज म्यूजिक बजाने पर NOTCH पब के खिलाफ एक्शन

Post Media
News Logo
PeptechTime
27 फ़रवरी 2026, 11:57 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

इंदौर,सुभम । शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में देर रात तेज आवाज में डीजे बजाना पब संचालक को महंगा पड़ गया। अपोलो हाईस्ट्रीट स्थित NOTCH पब पर निर्धारित समयावधि के बाद उच्च ध्वनि स्तर पर म्यूजिक और डीजे संचालित किए जाने की सूचना पर लसूड़िया थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए साउंड सिस्टम जब्त किया और प्रकरण दर्ज किया।


इंदौर में देर रात तेज ध्वनि में डीजे बजाना पब संचालक को महंगा पड़ गया। अपोलो हाईस्ट्रीट स्थित NOTCH पब में तय समय के बाद तेज आवाज में म्यूजिक बजने की शिकायत पर लसूड़िया पुलिस मौके पर पहुंची और कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाई की।


एडिशनल डीसीपी ने शुक्रवार को बताया कि थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में पाया गया कि निर्धारित समय सीमा के बाद भी तेज आवाज में साउंड सिस्टम चलाया जा रहा था। इसे कोलाहल अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन मानते हुए पब संचालक के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की गई। पुलिस ने मौके से डीजे कंसोल और साउंड सिस्टम जब्त कर प्रकरण दर्ज किया है।


उन्होंने बताया कि शहर में रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ध्वनि स्तर के नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं, आगामी दिनों में शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए पुलिस द्वारा विशेष सख्ती बरती जा रही है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)