Sunday, December 28, 2025

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछत्तीसगढबघेल के बयान पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री का पलटवार, बागेश्वर महाराज के लिए कही यह बड़ी बात...?

बघेल के बयान पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री का पलटवार, बागेश्वर महाराज के लिए कही यह बड़ी बात...?

Post Media
News Logo
Peptech Time
28 दिसंबर 2025, 12:06 pm IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छत्तीसगढ़ के ​भिलाई में आयोजित राम कथा के दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर सियासी घमासान जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान सत्ता पक्ष के बीच मचे इस वाकयुद्ध में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने विपक्षी हमलों का कड़ा जवाब दिया है। रविवार को कथा के चौथे दिन कथा स्थ्ल पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बागेश्वर महाराज के प्रति छत्तीसगढ़ की जनता और सरकार की अगाध श्रद्धा है और वे उन्हें बार-बार ससम्मान पलकों और कंधों पर बिठाकर राज्य में लाते रहेंगे।


उल्लेखनीय है कि विवाद की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के उस बयान से हुई जिसमें उन्होंने बागेश्वर महाराज को भारतीय जनता पार्टी का एजेंट करार दिया था। बघेल ने आरोप लगाया था कि भाजपा सरकार उन्हें अनुचित तरीके से सरकारी सुविधाएं और संरक्षण उपलब्ध करा रही है। इन आरोपों पर पलटवार करते हुए विजय शर्मा ने महाराज का भव्य स्वागत करने की बात दोहराई। दूसरी ओर, मंच से बागेश्वर महाराज ने भी अपने संकल्प को विस्तार देते हुए घोषणा की है कि वे अब केवल राम कथा तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि राष्ट्र कथा भी करेंगे। उन्होंने छत्तीसगढ़ के संदर्भ में एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि वे राज्य से नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने वाली सेना के जवानों के साथ राष्ट्र कल्याण के लिए विशेष हवन करेंगे।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)