Tuesday, February 24, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशभोपालब्यूटीशियन से नशा देकर दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन का दबाव भोपाल में छत्तीसगढ़ की युवती ने 4 पर कराई FIR, तीन आरोपी फरार

ब्यूटीशियन से नशा देकर दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन का दबाव भोपाल में छत्तीसगढ़ की युवती ने 4 पर कराई FIR, तीन आरोपी फरार

Post Media
News Logo
PeptechTime
24 फ़रवरी 2026, 08:32 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

भोपाल,जीतेन्द्र यादव। राजधानी भोपाल में धर्म परिवर्तन का दबाव बनाकर दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ की रहने वाली एक युवती, जो पेशे से ब्यूटीशियन है, ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन मुख्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। मामला बागसेवनिया थाना क्षेत्र का है।


नशा देकर अलग-अलग जगहों पर दुष्कर्म का आरोप

पीड़िता के अनुसार, उसकी रूम पार्टनर अमरीन की मिलीभगत से अलग-अलग समय और अलग-अलग स्थानों पर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि नवंबर 2025 में अमरीन उसे गांधी नगर स्थित अब्बास नगर अपने परिजनों से मिलाने ले गई, जहां अमरीन के भाई बिलाल ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया।


अहमदाबाद ले जाकर भी किया गया दुष्कर्म

पीड़िता ने बताया कि दिसंबर 2025 में अमरीन निजी काम का बहाना बनाकर उसे अहमदाबाद ले गई, जहां यासिर नामक युवक से मिलवाया गया। वहां भी नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।


भोपाल लौटने के बाद भी उत्पीड़न

पीड़िता का आरोप है कि जनवरी 2026 में वह भोपाल छोड़कर छत्तीसगढ़ अपने मामा के घर चली गई थी। इससे पहले अमरीन का करीबी चंदन यादव भी उसके साथ दुष्कर्म कर चुका था।


धर्म परिवर्तन का दबाव और धमकियां

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि उस पर लगातार धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया। उसे छोटे कपड़े पहनाकर शहर के पब और लाउंज में ले जाया जाता था तथा अंजान लोगों से मेलजोल बढ़ाने के लिए मजबूर किया जाता था। विरोध करने पर जान से मारने की धमकियां दी जाती थीं।


पुलिस कार्रवाई

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर तीन युवकों के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में और एक महिला के खिलाफ धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीन फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)