छतरपुर,लोकेन्द्र सिंह। छतरपुर जिले के बड़ामलहरा स्थित सुभाष चंद्र बोस समग्र शिक्षा आवासीय बालिका छात्रावास का सागर कमिश्नर अनिल सुचारी ने औचक निरीक्षण किया। सौ सीटर छात्रावास में निरीक्षण के दौरान मौजूद 51 छात्राओं से उन्होंने भोजन व्यवस्था, मीनू और विशेष आहार की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान बिजली और साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिलने पर कमिश्नर नाराज नजर आए। इस पर उन्होंने वार्डन कुसुम लता चौरसिया और सहायक वार्डन नजमा बानो को आवश्यक निर्देश दिए और व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए।


कमिश्नर के अचानक निरीक्षण से अन्य छात्रावासों में भी हड़कंप की स्थिति बन गई। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि यह निरीक्षण छात्रावासों की व्यवस्थाओं को बेहतर और चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया है। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, एसडीएम आयुष जैन, नायब तहसीलदार विश्वम्भर सिंह मरावी और पटवारी पंकज बाजपेयी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।