एशियन शूटिंग चैंपियनशिप के लिए भारत आएंगे बांग्लादेशी निशानेबाज, क्रिकेट विवाद के बीच खेल कूटनीति

Advertisement
बांग्लादेश। भारत में 2 से 14 फरवरी तक होने वाली एशियन राइफल और पिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप में बांग्लादेश के खिलाड़ी हिस्सा लेने भारत आएंगे। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है, जब बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर अपनी क्रिकेट टीम को भारत में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में भेजने से इनकार कर दिया था।
ICC द्वारा वेन्यू बदलने से मना किए जाने के बाद बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया।
बांग्लादेश सरकार का कहना है कि शूटिंग प्रतियोगिता इंडोर और सीमित दर्शकों के बीच होगी, इसलिए कोई सुरक्षा खतरा नहीं है।
नई दिल्ली के डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में होने वाली इस चैंपियनशिप में 17 देशों के 300 से अधिक निशानेबाज हिस्सा लेंगे। इसी बीच मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर किए जाने और भारत-बांग्लादेश खेल संबंधों को लेकर विवाद भी चर्चा में बना हुआ है।
