बटियागढ़, राजेन्द्र तिवारी। बटियागढ़ के ऐतिहासिक श्री तारण तरण दिगंबर जैन सम्यक दर्शन चैत्यालय में आयोजित सात दिवसीय ‘बाल संस्कार शिविर’ का समापन शनिवार को हर्षोल्लास के साथ हुआ। समापन कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के राज्यमंत्री लखन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान समिति एवं आयोजक मंडल द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया।


15 मई से प्रारंभ हुए इस शिविर में बच्चों को नैतिक मूल्यों, धार्मिक संस्कारों एवं जीवन जीने की कला का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर के माध्यम से बच्चों को जैन दर्शन, अनुशासन, सदाचार और संस्कारों की शिक्षा दी गई।


समापन अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक एवं धार्मिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री लखन पटेल ने कहा कि बच्चों में बचपन से ही अच्छे संस्कार डालना अत्यंत आवश्यक है, ताकि वे भविष्य में जिम्मेदार एवं आदर्श नागरिक बन सकें। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।