छतीसगढ़, रोहित पाठक। कोरबा में आयोजित बागेश्वर सरकार की हनुमंत कथा के दौरान एक मुस्लिम परिवार द्वारा सनातन धर्म अपनाने का मामला सामने आया है। मंच से हुए इस कार्यक्रम में अनवर नाम के व्यक्ति ने अपना नाम बदलकर संतोष सिंह रखा, जबकि उनकी पत्नी हसीना अब पिया सिंह के नाम से जानी जाएंगी।


यह कार्यक्रम धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा के दौरान हुआ, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। कथा के मंच से ‘घर वापसी’ को लेकर अपील भी की गई थी, जिसके बाद यह धर्म परिवर्तन संपन्न हुआ।


बताया जा रहा है कि कथा के दौरान उन लोगों से भी आह्वान किया गया, जिन्होंने किसी कारणवश धर्म परिवर्तन किया था, वे पुनः सनातन धर्म में लौट सकते हैं। इस घटनाक्रम के बाद यह मामला चर्चा में आ गया है और विभिन्न स्तरों पर प्रतिक्रियाएं सामने आने की संभावना है।